20 अगस्त को निकलने वाली कांवड़ यात्रा के लगे पोस्टर को नगर निगम कर्मचारियों ने बीती रात निकाल दिया। इसके विरोध में संस्था सिद्धि विनायक के...
20 अगस्त को निकलने वाली कांवड़ यात्रा के लगे पोस्टर को नगर निगम कर्मचारियों ने बीती रात निकाल दिया। इसके विरोध में संस्था सिद्धि विनायक के आयोजक प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में उनके समर्थक बड़ी संख्या में नगर निगम पहुंचे और नगर निगम का घेराव कर प्रदर्शन किया।
इस दौरान प्रदीप चौधरी द्वारा नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि जो धार्मिक पोस्टर शहर से निकाले गए है, उन्हें वापस हमें सौंपकर लगाए जाए। इसके पहले सयाजीद्वार से भगवा झंडे लेकर कार्यकर्ता रैली के रुप में नगर निगम पहुंचे। नगर निगम में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था लेकिन नारेबाजी करते हुए पहुंचे चौधरी समर्थक बेरिकेट्स हटाकर नगर निगम में प्रवेश कर गए और जमकर नारेबाजी की।
इस दौरान एक ज्ञापन निगमायुक्त को सौंपा गया। मामले में प्रदीप चौधरी ने बताया कि कांवड़ यात्रा के लिए हमारे कार्यकर्ताओं द्वारा आमजन को सूचना देने के लिए शहर में पोस्टर लगवाए गए थे। जो निगम द्वारा जनप्रतिनिधियों के कहने पर उतार लिए गए। हमें निगमायुक्त ने आश्वासन दिया है कि पोस्टर फिर से हमें देकर शहर में लगवाए जाएंगे।
COMMENTS