काल्पनिक देश कैलासा का रिजर्व बैंक, खुद की करंसी और अलग संविधान होने का दावा करने के बाद भगोड़ा नित्यानंद अब अपने तथाकथित देश की नागरिकता...
काल्पनिक देश कैलासा का रिजर्व बैंक, खुद की करंसी और अलग संविधान होने का दावा करने के बाद भगोड़ा नित्यानंद अब अपने तथाकथित देश की नागरिकता भी बांट रहा है। इसको लेकर बाकायदा वैरिफाइड ट्विटर अकाउंट से एक पोस्ट भी शेयर किया गया है। लोगों ने नागरिकता लेने की अपील की जा रही है।
ट्विटर पर कैलासा के अकाउंट से शेयर किए गए पोस्ट में कहा गया है कि अगर आप हिंदू धर्म का पालन करते हैं और हिंदू विचारधारा से जुड़ना चाहते हैं तो कैलासा की ई-नागरिकता ले सकते हैं। यह नागरिकता मुफ्त में दी जा रही है। नागरिकता के लिए आपको खुद से संबंधित कुछ जानकारियां एक ऑनलाइन फार्म में भरनी होंगी।कौन है नित्यानंद?
नित्यानंद का नाम राजशेखर है। इसने खुद को भगवान का दर्जा दे रखा है। ये मूल रूप से तमिलनाडु के थिरुनामलाई का रहने वाला है। नित्यानंद पर रेप, बच्चों के अपहरण समेत कई मामले दर्ज हैं। 2019 में नित्यानंद देश छोड़कर भाग गया और अमेरिकी देश इक्वाडोर के पास एक टापू खरीदकर उसे एक अलग देश घोषित कर दिया।
COMMENTS