कांग्रेसियों ने मनाई भारत जोड़ो यात्रा की प्रथम वर्षगांठ

"कांग्रेस ने अपने लिए नही की थी यह यात्रा- जिलाध्यक्ष" "शीर्ष नेता ने जनता से सीधा संवाद स्थापित किया- जिलाध्यक्ष सेवादल"...




"कांग्रेस ने अपने लिए नही की थी यह यात्रा- जिलाध्यक्ष"


"शीर्ष नेता ने जनता से सीधा संवाद स्थापित किया- जिलाध्यक्ष सेवादल"


"जनता के समर्थन से सफल होगा मिशन 2024- जिला महासचिव"


सृष्टि चतुर्वेदी, एडवोकेट


उरई (जालौन):- कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा गत वर्ष शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा के एक वर्ष पूरे होने पर आज मुख्यालय पर कांग्रेसियों ने रैली निकाल कर भारत जोड़ो यात्रा की प्रथम वर्षगांठ मनाई है।


 बता दे कि गत वर्ष 7 सितंबर को कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ किया था और इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने 4000 किलोमीटर से अधिक पैदल यात्रा की थी। यह यात्रा गत वर्ष 7 सितंबर को कन्याकुमारी से प्रारम्भ करके  30 जनवरी को श्रीनगर तक पहुंचकर 145 दिन में पूरी की गई थी इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने 12 सार्वजनिक बैठकें, 100 से अधिक नुक्कड़ बैठके और 13 प्रेस कांफ्रेंसों को सम्बोधित किया था। इस यात्रा को लेकर कई तरह की बातचीत सामने आई थी और चर्चाओं का बाजार गर्म रहा था क्योंकि कुछ लोगों का मानना था कि यह यात्रा जनता के बीच राहुल गांधी की छवि सुधारने के लिए की गई है तो कुछ लोगों का मानना था कि यह यात्रा जनता से जुड़ने के लिए की गई है। 


"कांग्रेस ने अपने लिए नही की थी यह यात्रा- जिलाध्यक्ष"


- इस मौके पर जब कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपांशु समाधिया से बात की गई और उनसे पूछा गया कि कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व राहुल गांधी द्वारा की गई इस यात्रा का उद्देश्य क्या था तो उन्होंने सभी बातों पर विराम लगाते हुए कहा कि हमारे शीर्ष नेतृत्व राहुल गांधी जी ने यह यात्रा न तो खुद के लिए की थी न कांग्रेस के लिए की थी बल्कि यह यात्रा जनता के लिए की गई थी और इस यात्रा का उद्देश्य देश को नष्ट करने वाली विचारधारा के खिलाफ खड़ा होना है। कांग्रेस पार्टी निजी स्वार्थ या सत्ता पाने की राजनीति नही करती है कांग्रेस का सत्ता में आने के बाद मुख्य उद्देश्य हमेशा जनता की सेवा करना रहता है। जनता की सेवा का स्वांग रचाने वाली किसी भी पार्टी के बड़े लीडर ने एसी छोड़कर 4 किलोमीटर की पैदल  यात्रा नही कि जबकि हमारे शीर्ष नेता ने 4000 किलोमीटर से अधिक की पैदल यात्रा मात्र जनता के लिए की है। इस यात्रा के दौरान उन्होंने चलते हुए 275 से ज्यादा चर्चाओं में हिस्सा लिया था।


"शीर्ष नेता ने जनता से सीधा संवाद स्थापित किया- जिलाध्यक्ष सेवादल"


- जब कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार शुक्ला से बात की गई तो उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का मुख्य उद्देश्य उस विचाधारा का विरोध करना था जो देश की नींव को खत्म करना है। हमारे शीर्ष नेता ने इस यात्रा के दौरान जनता से सीधा संवाद स्थापित किया है आज तक किसी भी पार्टी के नेता ने जनता की समस्याओं को जानने और जनता से संवाद स्थापित करने के लिए पैदल यात्रा नही की यह ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा पहली बार राहुल गाँधी जी ने की है और इस यात्रा के दौरान हमारे शीर्ष नेता ने जनता की समस्याओं और वास्तविक हालातों को स्वयं परखा है और जब 2024 में कांग्रेस सरकार में आएगी तब जनता की समस्याओं के निराकरण और बुरे हो चुके हालातों को सुधारने का काम कांग्रेस करेगी। उन्होंने कहा इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी जी 12 राज्यो से गुजरे थे और 100 से ज्यादा जगहों पर रुककर चर्चाओं में हिस्सा लिया था। इस यात्रा के दौरान जनता का पूरा समर्थन प्राप्त हुआ था।


"जनता के समर्थन से सफल होगा मिशन 2024- जिला महासचिव"


इस मौके पर जब कांग्रेस जिला महासचिव जितेंद्र कुमार मिश्रा (जीतू दहगुवां) से बात की गई तो उन्होंने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा से जनता कांग्रेस के साथ जुड़ी है और जनता ने यात्रा के दौरान पूर्ण सहयोग व समर्थन दिया है इस यात्रा के दौरान हमारे शीर्ष नेतृत्व ने जनता से बातचीत कर देश को नष्ट करने वाली विचाधारा से बखूबी अवगत कराया है और अब जनता इस विचारधारा को उखाड़ फेंकने का काम करेगी और जनता के  समर्थन से कांग्रेस मिशन 2024 में बहुत अच्छी जीत हासिल करेगी।


"अब जनता अपना काम करेगी - पूर्व जिलाध्यक्ष"


- जब इस मौके पर राजीव नारायण मिश्रा से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि  कांग्रेस हमेशा देश हित और जनता की भलाई की राजनीति करती है और यह यात्रा भी जनता के लिए की गई थी अब जनता अपना काम करेगी और देश की नींव को नष्ट करने वाली विचारधारा को उखाड़ने का काम करेगी।


इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपांशु समाधियां, जिला महासचिब जितेंद्र कुमार मिश्रा (जीतू दहगुवां), कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव नारायण तिवारी, उर्मिला सोनकर, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कोंच सरिता अग्रवाल, नगर अध्यक्ष सदर रिहान सिद्दीकी, नगर अध्यक्ष कोंच राघवेंद्र तिवारी, मैराज सिद्दीकी आदि कांग्रेस के नेता मौजूद रहे।

COMMENTS

 

Name

अपराध,69,आज़ाद हिन्द,13,देश विदेश,67,फैक्ट चेक न्यूज़,3,मीडिया,69,राजनीति,91,राज्य समाचार,144,सम्पादकीय,6,सूचना,23,
ltr
item
ATV NEWS CHANNAL (24x7 National Hindi Satellite News Channel): कांग्रेसियों ने मनाई भारत जोड़ो यात्रा की प्रथम वर्षगांठ
कांग्रेसियों ने मनाई भारत जोड़ो यात्रा की प्रथम वर्षगांठ
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhUAtLcvCsOdVpGRYsS51htkyq6ngUilPEfI74LqAS4VrnHtjqa1WswL7aCdFGV4W5HESUFwVlrNUZVAt2X2QV5sdziS_1pBS4tB9s4nRdFidfmP6CLo-tsFBkAmBvn5iY0fpEn8KDS3LvDdvdpiBEpMFRK5iBeRb9LxH68xw8J-kuQB55viMO2GQsR9FV9/w640-h360/BUNDELKHAND%20copy.png
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhUAtLcvCsOdVpGRYsS51htkyq6ngUilPEfI74LqAS4VrnHtjqa1WswL7aCdFGV4W5HESUFwVlrNUZVAt2X2QV5sdziS_1pBS4tB9s4nRdFidfmP6CLo-tsFBkAmBvn5iY0fpEn8KDS3LvDdvdpiBEpMFRK5iBeRb9LxH68xw8J-kuQB55viMO2GQsR9FV9/s72-w640-c-h360/BUNDELKHAND%20copy.png
ATV NEWS CHANNAL (24x7 National Hindi Satellite News Channel)
https://www.atvnewschannel.com/2023/09/blog-post_7.html
https://www.atvnewschannel.com/
https://www.atvnewschannel.com/
https://www.atvnewschannel.com/2023/09/blog-post_7.html
true
4394298712933530024
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL खबर पूरी पड़ें Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content