उरई (जालौन):- बारावफात और गणेश विसर्जन के पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में सुरक्षा/शांति और कानून व्यवस्था को सुदृण बनाये रखने के लिए जिला...
उरई (जालौन):- बारावफात और गणेश विसर्जन के पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में सुरक्षा/शांति और कानून व्यवस्था को सुदृण बनाये रखने के लिए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जुलूस के रास्तों का भ्रमण करने के साथ साथ सम्बन्धितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बता दे कि गुरुवार को बारावफात और गणेश विसर्जन के पर्व एक ही दिन मनाए जाने थे और जहां पर एक ओर शहर में विराजमान गणेश प्रतिमाओं श्रद्धालुओं द्वारा 11 दिन की पूजा अर्चना और सेवा करने उपरांत शहर में भ्रमण कराकर विसर्जन के लिए ले जाया जाता है यो वही दूसरी ओर बारावफात पर शहर के मुख्य मार्ग से होकर जुलूस भी निकाला जाता है ऐसे में एक ही दिन दो पर्व पड़ने में कारण सुरक्षा/शांति और कानून व्यवस्था को सुदृण बनाये रखने की बड़ी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन के कंधे पर रहती है। जिसके मद्देनजर जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पांडेय और पुलिस अधीक्षक डॉ ईराज राजा ने स्वयं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने और ड्यूटीरत अधिकारीगण और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही साथ आरएएफ बटालियन के साथ नगर में फ्लैग मार्च किया और जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस अधीक्षक डॉ ईराज राजा जनपद की सुरक्षा/शांति और कानून व्यवस्था को सुदृण बनाये रखने में कोई कमी नही छोड़ना चाहते है जिसके चलते वो प्रत्येक त्यौहार और पर्व पर खुद भ्रमण करके सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते है। इस दौरान पीआरओ पुलिस अधीक्षक आर एस यादव, क्षेत्राधिकारी नगर गिरजाशंकर त्रिपाठी, सदर कोतवाल जितेंद्र कुमार सिंह, आरएएफ बटालियन के जबान और पुलिस बल के सिपाही मौजूद रहे।
बॉक्स
बुढ़वा मंगल पर दिन में दो बार किया था भ्रमण
-बता दे कि पुलिस अधीक्षक डॉ ईराज राजा जनपद की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को सुदृण बनाये रखने के लिए लगातार सक्रिय रहते है जिसके चलते बुढ़वा मंगल पर्व के दृष्टिगत सुरक्षा/शांति व्यवस्था के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ ईराज राजा ने पहले दिन में मंदिर परिसरों का भ्रमण किया था और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे तो वही देर शाम फिर उन्होंने क्षेत्राधिकारी नगर गिरजा शंकर त्रिपाठी व पुलिस बल के साथ शहर के मुख्य मार्ग, बाजार व भीड़भाड़ वाले इलाके में पैदल गस्त किया और जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
COMMENTS