एसपी ने दिलाई शपथ, किया वृक्षारोपण राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर किया माल्यार्पण उरई (जालौन):- प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पु...
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर किया माल्यार्पण
उरई (जालौन):- प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पुलिस लाइन में 2 अक्टूबर गांधी जयंती धूमधाम से मनाई गई और पुलिस अधीक्षक द्वारा माल्यार्पण करके पुलिस द्वारा अधीनस्थों को शपथ दिलाई गई और वृक्षारोपण किया गया।
बता दे कि 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन के कार्यक्रम आयोजित किया गया और हर्षोल्लास के साथ ग़ांधी जयंती मनाई गई इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ ईराज राजा द्वारा पहले झंडा रोहण किया गया फिर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया इसके बाद उनके द्वारा अपने अधीनस्थों को सत्यनिष्ठा के साथ महात्मा गांधी के आदर्शों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया और फिर उपस्थित जनपद के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता और अखंडता की शपथ दिलाई और इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन उरई के मैदान में वृक्षारोपण भी किया और अपने अधीनस्थों को भी वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर पीआरओ पुलिस अधीक्षक आर एस यादव, क्षेत्राधिकारी सदर गिरजाशंकर त्रिपाठी, कोतवाल सदर जितेंद्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सोबरन सिंह, उपनिरीक्षक योगेंद्र कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक विनीत कुमार व अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।
COMMENTS